बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने
आयकर विभाग के अफसरों को खुलेआम धमकी दी है। अपने खिलाफ आयकर विभाग की जांच
शुरू होने से दोबारा अध्यक्ष बनने से चूक गए गडकरी गुरुवार को अपने
गृहजिले नागपुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत से
गडकरी भी जोश में आ गए और उन्होंने वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित कहते हुए
आयकर अफसरों को धमका दिया।
गडकरी
ने कहा कि मैं आह्वान करता हूं कांग्रेस को कि जितनी हिम्मत है लड़ लो,
दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मेरे इलेक्शन के पहले आईटी विभाग और
सीबीआई के अफसरों ने कांग्रेस नेताओं के कहने पर मेरे खिलाफ साजिश की। मुझे
उन अफसरों के नाम भी मालूम हैं क्योंकि विभाग से कई अधिकारी मेरे प्रति और
पार्टी के प्रति सहानुभूति रखते हैं।
नितिन गडकरी ने कहा कि मैं उन अफसरों को कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की
नैया डूबने वाली है। कल जब ये सरकार जाएगी और हमारी सरकार आएगी तो तुमको
बचाने कोई सोनिया या चिदंबरम नहीं आएंगे। गौरतलब है कि नितिन गडकरी को
दूसरी बार बीजेपी अध्यक्ष का पद मिलना तकरीबन तय था लेकिन उनके निर्वाचन से
ठीक एक दिन पहले उनके ठिकानों पर आयकर छापे पड़े और उसके बाद पार्टी ने
उनकी जगह राजनाथ सिंह को अंतिम समय में अपना अध्यक्ष चुन लिया।
No comments:
Post a Comment