मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी
महात्वाकांक्षी लैपटॉप वितरण योजना के तहत बुधवार को बुंदेलखंड के चित्रकूट
और बांदा में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में यहां के छात्र-छात्राओं को
लैपटॉप बांटेंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हमीरपुर और महोबा के
छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का तोहफा दिया था, वहीं अब बुधवार को वह बांदा के
राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 9.30 बजे एक कार्यक्रम में लैपटॉप वितरण
करेंगे।
इस
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह
करीब 11.30 बजे चित्रकूट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का तोहफा
देंगे। गौरतलब है कि यूपी की समाजवादी पार्टी (एसपी) की सरकार आम चुनाव से
पहले हर हाल में अपनी इस महात्वाकांक्षी योजना की पहुंच लोगों तक पहुंचाना
चाहती है। चुनाव के दौरान लोगों से किए गए वादे को पूरा करने में जुटी
सरकार आने वाले दिनों में कई अन्य जिलों में भी छात्रों को लैपटॉप का तोहफा
देगी। इस बीच एसपी अपने वादे के मुताबिक 10वीं पास छात्रों को टैबलेट का
तोहफा कब देगी इसका अभी कुछ पता नहीं है।
No comments:
Post a Comment