अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बुरी खबर आई है। 28 जून से शुरू हो रही है
इस यात्रा के दो हफ्ते पहले ही बर्फ से बनने वाला शिवलिंग आधा रह गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी के हालात ऐसे ही बने रहे तो यात्रा शुरू
होने के एक हफ्ते के भीतर ही पवित्र शिवलिंग पूरी तरह से पिघल सकता है।
अमरनाथ
गुफा की ताजा तस्वीरों से साफ है कि इस बार बाबा बर्फानी भक्तों से रूठ गए
हैं। बर्फ का शिवलिंग ऊपर से पिघलने लगा है। आकार भी बदलने लगा है।
जम्मू-कश्मीर में इस बार पड़ी जबरदस्त गर्मी को इसकी वजह बना जा रहा है।
घाटी में एक दशक के बाद तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इस बार
ठंड के बावजूद पिछले कई साल के मुकाबले बर्फ भी कम पड़ी है।
दो
हफ्ते बाद 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। हालात ऐसे ही रहे तो
यात्रा शुरू होने के पहले हफ्ते तक ही भक्तों को बर्फ बर्फानी के दर्शन मिल
पाएंगे। मौसम विभाग की आशंका को अमरनाथ गुफा की एक महीने पुरानी तस्वीरें
भी सही ठहरा रही हैं। मौसम ने इस बार ऐसी करवट बदली हैं की घाटी में तापमान
काफी बढ़े जिसका असर पवित्र गुफा में बने हिमलिंगम पर भी दिखने लगा हैं।
इस बार जबरदस्त गर्मी की वजह से बाबा का आकार काफी हद तक घट चुका है जो
बाबा के भक्तों के लिए अच्छी खबर नहीं है।
No comments:
Post a Comment