Sunday, February 10, 2013

अफजल का शव घाटी लाने को केंद्र से करूंगा बात: उमर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने कहा है कि उन्हें अफजल गुरु के परिवार को जानकारी देने के लिए अधिकृत किया जाना चाहिए था।उन्होंने ये भी कहा कि वो अफजल के शव को घाटी लाने के लिए केंद्र सरकार से बात करेंगे। उमर ने कहा कि ये समझना मुश्किल है कि परिवार को आखिरी बार अफजल से मिलाए बिना उसे फांसी दे दी गई।
उमर के मुताबिक कसाब की फांसी के बाद उन्हें लग गया था कि जल्द ही अफजल गुरु को भी फांसी दी जाएगी। वहीं घाटी में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा। दस जिलों में दूसरे दिन भी कर्फ्यू लगा रहा। इस दौरान माहौल शांतिपूर्ण लेकिन तनाव भरा रहा। कश्मीर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी है। इंटरनेट और मोबाइल सर्विस एहतियात के तौर पर बंद है। उदारवादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारुख ने कश्मीर घाटी में 4 दिन का शोक घोषित किया है।पुलिस और सीआरपीएफ तैनात हैं। घाटी में टीवी चैनलों पर अफजल की फांसी से जुड़ी खबर दिखाने पर भी पाबंदी है।

No comments:

Post a Comment