इटली की जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि
आगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टरों के सौदे में पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एस पी
त्यागी को रिश्वत दी गई थी। ये रिश्वत फिनमैकानिका कंपनी को फायदा पहुंचाने
की नीयत से दी गई। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने शुरुआती जांच
रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये खबर छापी है। अखबार का कहना है कि 64 पेज की
अपनी रिपोर्ट में जांचकर्ताओं ने त्यागी के नाम का खुलासा किया है। भारतीय
रक्षा मंत्रालय ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
हालांकि
ये नहीं बताया गया है कि 4 हजार करोड़ के इस सौदे में त्य़ागी को कितनी रकम
दी गई। अखबार ने इस सिलसिले में पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एस पी त्यागी से
संपर्क करने की पूरी कोशिश की लेकिन अखबार के संवाददाता का कहना है कि उनसे
संपर्क की तमाम कोशिशें बेकार गईं। गौरतलब है कि इस मामले में फिनमैकानिका
के सीईओ गिसेप ओर्सी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। खबर का खुलासा होते ही
भारत के सियासी गलियारों में खलबली मच गई थी।
जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि आगस्ता
वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर के लिए तकनीकी मंजूरी हासिल करने के नाम पर 370 करोड़
रुपए खर्च किए गए। मजे की बात ये है कि जिन लोगों का जिक्र रिपोर्ट में
बतौर बिचौलिया किया गया है उनके सरनेम भी त्यागी हैं। ये तीन भाई जूली
त्यागी, डोक्सा त्यागी और संदीप त्यागी हैं।
No comments:
Post a Comment