Monday, February 11, 2013

भारत-अमेरिका साझेदारी को है व्यापक समर्थन: राव

अमेरिका में भारत की राजदूत निरुपमा राव इस बात को सौभाग्य मानती हैं कि दोनों देशों की साझेदारी को जिस तरह भारत में सभी राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है, उसी तरह अमेरिकी कांग्रेस में भी दोनों पक्षों का समर्थन है। राव ने सदन की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष पद से निवृत्त हो रहे एड रॉयस को लिखे पत्र में यह भावना व्यक्त की है। राव ने पत्र में उन्हें, भारत तथा भारतीय मूल के अमेरिकियों के कांग्रेसनल कॉकस का नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद दिया है।
पत्र में राव ने लिखा है कि यह सौभाग्य की बात है कि भारत-अमेरिका साझेदारी को अमेरिकी कांग्रेस में दोनों पक्षों का समर्थन मिल रहा है। यह उसी तरह है जिस तरह भारत में सभी राजनीतिक पक्ष इसका समर्थन कर रहे हैं। राव ने रॉयस द्वारा भारतीय व अमेरिकी मूल्यों एवं साझा हितों को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका में भारतीय अमेरिकी समुदाय के साथ मिलकर आगे भी काम करने की इच्छा पर उनका आभार जताया।

No comments:

Post a Comment