16 दिसंबर की खौफनाक घटना के बाद भी अभी
दिल्ली में लड़कियों से सरेआम छेड़खानी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा
घटना दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके की है जहां कुछ लड़कों ने एक लड़की के
साथ छेड़खानी की कोशिश की। लड़की के भाई ने जैसे ही इसका विरोध किया तो
वहां मौजूद करीब 7 से 8 लड़कों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
अपने
भाई को पिटता देख लड़की जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरी तो बदमाशों ने उस
लड़की की भी पिटाई कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक जब एक पुलिस कॉस्टेबल ने उन
दोनों को बचाने की कोशिश की तो आरोपी लड़कों ने उस कॉस्टेबल की भी बेरहमी
से पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एक लड़के को
हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
No comments:
Post a Comment