रक्षा घोटाले में नाम आने पर पूर्व
वायुसेनाध्यक्ष एस पी त्यागी ने कहा है कि उनका इस घोटाले से कोई लेना देना
नहीं है। उनका कहना है कि ये डील 2010 में हुई थी जबकि वो साल 2007 में ही
सेवा निवृत हो गए थे। हालांकि उन्होंने ये माना कि भाई जूली त्यागी,
डोक्सा त्यागी और संदीप त्यागी उनके रिश्तेदार है।
आईबीएन7
से खास बातचीत में पूर्व वायुसेनाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में
तीनों से बात की तो उन्होंने बताया कि इसमें मेरा (पूर्व वायुसेनाध्यक्ष)
का कोई लेना देना नहीं है। इस घोटाले में नाम सामने आने पर हैराना जताते
हुए उन्होंने कहा कि इसमें मेरा क्यों आ रहा है उसका उनको पता नहीं है।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने शुरुआती जांच रिपोर्ट का हवाला देते
हुए खबर छापी कि 64 पेज की अपनी रिपोर्ट में जांचकर्ताओं ने त्यागी के नाम
का खुलासा किया है। ये नहीं बताया गया है कि 4 हजार करोड़ के इस सौदे में
त्य़ागी को कितनी रकम दी गई। इस मामले में फिनमेक्केनिका के सीईओ गिसेप
ओर्सी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि
आगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर के लिए तकनीकी मंजूरी हासिल करने के नाम पर
370 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
No comments:
Post a Comment