Friday, February 22, 2013

लश्कर ने मुझे दी जान से मारने की धमकी: नकवी

हैदराबाद में आतंकी धमाकों के बाद अब बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने नया खुलासा किया है। नकवी ने कहा है कि कुछ दिनों पहले उन्हें भी धमकी भरे खत मिले हैं। फोन पर जान से मारने की धमकी भी उनको दी गई है।
नकवी ने बताया कि धमकी देने वालों का दावा था कि उनका संबंध लश्कर जैसे आतंकी संगठनों से है। बार-बार ऐसी धमकियां मिलने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय गृह मंत्री शिंदे को खत लिखकर इस बारे में जानकारी दी। नकवी का कहना है कि बार बार सामने आ रही आतंकी घटनाओं के बाद राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाने चाहिए।

No comments:

Post a Comment