दिल्ली में अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26
की तर्ज पर फर्जी सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है।
राजधानी में मंगलवार को 8 लोग नकली सीबीआई ऑफिसर बन कर लाहौरी गेट इलाके
में एक व्यापारी से दो लाख रूपये ठगने की कोशिश में थे, लेकिन व्यापारी की
सूझबूझ से उन्हें रंगे हाथों पकड़वा दिया।
हरियाणा
नंबर की गाड़ी में सवार होकर 8 लोग दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में
पहुंचे। यहां इनमें से चार लोग एक पार्सल कंपनी के दफ्तर में घुसे और चार
उनके पड़ोसी की दुकान में। खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए उन्होंने दुकान के
तमाम दस्तावेज देखने की मांग कर दी। पार्सल कंपनी के मालिक के मुताबिक
पांच लोग आए और अपने आपको सीबीआई बताया फिर कहा कि आप बोलेंगे नहीं और सारी
फाइलें लेकर जाने लगे। इनके पास कोइ आइडी नही थी।
काफी देर तक दुकानों में ये लोग तलाशी लेते रहे। इस बीच तूकान में जो भी
कीमती समान इनके हाथ लगा उसे इन्होंने अपने साथ ले जाने के लिए रख लिया।
दुकान की दराज में रखे हुए पैसे भी रख लिए। दोनों दुकानदारों को इन पर शक
होने लगा। इसी बीच इन लोगों ने दुकान में काम करने वाले लोगों की भी चीजें
लेनी शुरू कर दी।
लेकिन आठों ठग दोनों दुकानों का समान समेट कर दुकान से निकल ही रहे थे कि
लोगों ने उन्हें रोक लिया। व्यापारियों ने इनसे पहचान पत्र दिखाने की मांग
की, लेकिन इनके पास ऐसा कोई दस्तावेज मौजूद नहीं था। जिससे कि ये साबित हो
सके कि ये लोग सीबीआई से आए हैं। व्यापारियों ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस
को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 7 लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि एक
आरोपी भागने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस इन लोगों से ये जानने में लगी है
कि इन्होंने अब तक और कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
No comments:
Post a Comment