फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता हेमा मालिनी ने कहा कि
मुख्यमंत्री नरेद्र मोदी जब गुजरात का विकास कर सकते हैं तो वह देश का
विकास क्यों नहीं कर सकते हैं। बांद्राभान मे नर्मदा नदी के तट पर तीसरे
अंतर्राष्ट्रीय नदी महोत्सव में शिरकत करने आईं हेमा मालिनी ने पत्रकारों
से चर्चा में मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश का विकास करने
के लिए पूरी तरह फिट हैं। उन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप मे
आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसी से जुडे एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा
कि गुजरात से दिल्ली ज्यादा दूर नहीं है।
No comments:
Post a Comment