गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को
लेकर कांग्रेस में खलबली मच गई है। जैसे ही महाकुंभ में साधु-संतों ने मोदी
को पीएम उम्मीदवार बनाने की वकालत की, कांग्रेस हमले की मुद्रा में आ गई
है। आज कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने मोदी पर निजी हमले करते हुए
विवादित बयान दे दिया। रेणुका ने कहा मोदी ने न तो अपनी पत्नी की मर्यादा
रखी, और न तो दूसरों की।
यूरोपियन
यूनियन और मोदी के बीच हुई बातचीत पर बोलती हुई रेणुका ने कहा कि यूरोपियन
यूनियन की महिलाओं को भी मोदी की असलियत बहुत जल्द पता चल जाएगा। यही नहीं,
उन्होंने कहा कि ‘मैं देखना चाहूंगी की उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र
में अपनी शादी की क्या स्थित बताई है।
दरअसल
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय संघ यानी ईयू को भरोसा
दिया है कि गुजरात में अब कभी दंगे नहीं होंगे। ये दावा यूरोपीय संघ के
राजदूत जे क्राविन्हो ने किया। जे क्राविन्हो से बातचीत में नरेंद्र मोदी
ने कहा था कि गुजरात में अब कभी 2002 दंगों को कभी दोहराया नहीं जाएगा।
बकौल क्राविन्हो नरेंद्र मोदी ने ये बात इसी साल 7 जनवरी को यूरोपियन
यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात में कही थी जब जर्मन दूतावास से उन्हें
खाने पर बुलाया गया था।
No comments:
Post a Comment