अहमदाबाद के साबरमती जेल में जेल अधिकारियों को 18 फीट लंबी सुरंग मिली
है. राज्य के इस सबसे बड़े जेल में सुरंग मिलने से जेल अधिकारियों और वहां
बंद कैदियों में सनसनी फैल गई. मामला तब और बड़ा हो जाता है जब इसी जेल में
अक्षरधाम और अहमदाबाद विस्फोट के आरोपी भी बंद हैं.
उल्लेखनीय है कि अक्षरधाम मंदिर में विस्फोट जहां 2002 में हुआ था वहीं अहमदाबाद में ब्लास्ट 2008 में हुआ था.
जेल में सुरंग मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले चंडीगढ़ की बुरैल जेल में 21 और 22 जनवरी 2004 को बब्बर खालसा आतंकवादी संगठन के 4 आतंकी सुरंग से भाग निकले थे. जगतार सिंह हवारा, जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भौरा और इनका एक साथी देवी सिंह सुरंग का इस्तेमाल कर भाग गए थे.
वहीं उत्तरप्रदेश की मेरठ जेल मे 2007 में 40 फुट लम्बी सुरंग मिला था. हालांकि किसी अनहोनी होने से पहले जेल प्रशासन ने इसे देख लिया था.

No comments:
Post a Comment