संसद हमले के आरोपी को आखिरकार फांसी दे दी
गई। 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हमले को अंजाम दिया गया था। इस घटना के 12
साल बाद आज 9 फरवरी 2013 को अफजल को उसके अपराध की सजा मिल गई। अफजल को
फांसी दिए जाने के फैसले को लेकर क्या-क्या फैसला हुआ और कब दी गई फांसी,
पढ़िए-
1. अफजल को फांसी को लेकर सुरक्षा को लेकर कल रात से ही मंथन शुरू हो गया था।
2. फांसी के लिए रात 12 बजे कोर टीम का गठन हुआ।
3. तिहाड़ जेल के डीजी को रात 12 बजे अफजल को फांसी दिए जाने की जानकारी दी गई।
4. सुबह 5 बजे अफजल गुरु को फांसी की जानकारी दी गई।
5. सुबह 7 बजे अफजल का ब्लड प्रेशर चेक किया गया।
6. रात को ही अफजल को दूसरी बैरक में ले जाया गया।
7. सुबह साढ़े 7 बजे फांसी की प्रक्रिया शुरू हुई।
8. सुबह 8 बजे अफजल गुरु को फांसी दे दी गई।
9. अफजल गुरु को तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 3 में फांसी दी गई।
10. बैरक में तमिलनाडु पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।
No comments:
Post a Comment