एक केंद्रीय मंत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति
ने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी
सहायक के लेटरहेड पर जाली दस्तखत से पत्र भेजा है। धीरज श्रीवास्तव का
लेटरहेड और दस्तखत का इस्तेमाल जनजाति मामलों के केंद्रीय मंत्री किशोर
चंद्र देव को एक व्यक्ति को सरकारी एजेंसी में उपाध्यक्ष के रूप में
नियुक्ति की सिफारिश के लिए किया गया है।
श्रीवास्तव
ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में बुधवार को इस संबंध में एक शिकायत दर्ज
कराई है। पुलिस उपायुक्त एस बी एस त्यागी ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू
कर दी गई है।
अपनी शिकायत में श्रीवास्तव ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र मंत्री को
लिखा ही नहीं और उनका दस्तखत भी जाली बनाया गया है। त्यागी ने कहा कि जब
केंद्रीय मंत्री ने श्रीवास्तव से सिफारिशी पत्र के बारे में पूछताछ की तो
उन्हें इस जालसाजी का पता चला।
No comments:
Post a Comment