ईरानी ट्रॉफी में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम
पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करने
में सफल रहे अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि उनमे अब भी भारत के
लिए खेलने की काबिलियत है और वह इसे मैदान पर साबित करके दिखाएंगे।
रणजी
चैपियन मुंबई को हराकर अपनी कप्तानी में शेष भारत को ईरानी ट्रॉफी चैंपियन
बनाने वाले हरभजन ने कहा कि वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है। मुझे लगता
है कि मैंने अपने खेल पर बहुत मेहनत की। मैंने टीम मे वापसी के लिए अपना सब
कुछ झोंक दिया। ईरानी ट्रॉफी के मैच के दौरान मैं खुद से कहता रहा कि मेरे
लिए यह नया सवेरा है और मुझे अच्छा प्रर्दशन करना है। मेरे अंदर अब भी
भारत के लिए खेलने का दम है और इसीलिए मैं क्रिकेट खेल रहा हूं।
हरभजन
को गत वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए टेस्ट के बाद टीम से बाहर
कर दिया गया था लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी सत्र में पंजाब की ओर से 16
विकेट लिए और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। ईरानी ट्रॉफी में भज्जी
ने कुल पांच विकेट हासिल किए।
No comments:
Post a Comment