राजस्थान रॉयल्स पर सनराइजर्स हैदराबाद की
जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब टीम आज
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान पर मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मुंबई यह
मैच नौ टीमों की तालिका के शीर्ष पर बने रहने के लिए जीतना चाहेगी लेकिन
किंग्स इलेवन सिर्फ प्रतिष्ठा के लिए यह मैच जीतना चाहेगी। सनराइजर्स ने
शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को
हराकर अपने खाते में 18 अंक डाल लिए हैं। इससे 16 मैचों से 14 अंक जुटाने
वाली किंग्स इलेवन को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
अब
प्लेऑफ के एकमात्र उपलब्ध स्थान के लिए सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स
बैंगलोर के बीच टक्कर है। सनराइजर्स के पास अभी भी एक मैच शेष है जबकि रॉयल
चैलेंजर्स आज ही अपना अंतिम मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेंगे।
चेन्नई भी शीर्ष पर पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी। इस
कारण रॉयल चैलेंजर्स की राह आसान नहीं दिखती। वह चेन्नई को हरा भी देती है
तो उसे अंतिम मैच में सनराइजर्स की हार की प्रार्थना करनी होगी।
मुंबई,
चेन्नई और राजस्थान की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। मुंबई
ने अपने बीते मैच में राजस्थान रॉयल्स को 14 रनों से हराया था। यह टीम 22
अंकों के साथ नौ टीमों की तालिका में पहले स्थान पर है। यह किसी भी हाल में
शीर्ष-2 में बने रहना चाहेगी क्योंकि इससे प्लेऑफ में हारने के बाद उसे
एलिमिनेटर में भी खेलने का मौका मिलेगा। किंग्स इलेवन के खाते में अभी 14
अंक हैं। एचपीसीए मैदान पर उसने गुरुवार को
No comments:
Post a Comment