Friday, May 17, 2013

न्यूयार्क में दो रेलगाड़ियों में टक्कर, 60 लोग घायल

अमेरिका के न्यूयार्क सिटी के नजदीक शुक्रवार शाम अतिव्यस्त समय में दो यात्री रेलगाड़ियों के बीच हुई टक्कर में 60 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। बीबीसी के मुताबिक, मेट्रो-नार्थ रेलबोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की यह बड़ी घटना थी और यह हादसा कनेक्टिकट राज्य के सबसे घनी आबादी वाले शहर ब्रिजपोर्ट में हुआ।
न्यूयार्क में दो रेलगाड़ियों में टक्कर, 60 लोग घायल
घटना के दौरान दोनों रेलगाड़ियों में 250 लोग सवार थे। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना शाम छह बजे उस वक्त हुई जब न्यूयार्क सिटी के ग्रांड सेंट्रल स्टेशन से कनेक्टिकट के न्यू हैवन जा रही एक रेलगाड़ी पटरी से उतर कर दूसरी रेलगाड़ी से जा टकराई।

No comments:

Post a Comment