दक्षिण चीन में हाल में हुई बारिश और
ओला-वृष्टि से 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग लापता हैं। यह जानकारी
शुक्रवार को एक सरकारी आंकड़े से सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के
मुताबिक, आपदा नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभाव ग्वांगडोंग
प्रांत में पड़ा है जहां 36 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य लापता हैं।
नेशनल
कमेटी फॉर डिजास्टर रिडक्शन और नागरिक मामले के मंत्रालय ने शुक्रवार शाम
को तूफान और बाढ़ प्रभावित हुनान प्रांत के लिए आपतकालीन कार्रवाई की है।
यहां 15 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं तथा तीन लोगों की मौत हो गई है।
मंगलवार को दोबारा शुरू हुए तूफान और बाढ़ की वजह से दक्षिण चीन के अनहुई,
चांगकिंग, फुजियान, ग्वांगडोंग, ग्वांग्जी, गुइजोउ, हुबी, हुनान, जिंगझी और
सिचुआन प्रभावित हुए हैं।
No comments:
Post a Comment