Friday, May 17, 2013

इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 लोगों की मौत, 148 घायल

इराक में शुक्रवार को हुए श्रंखलाबद्ध विस्फोटों में 73 लोगों की मौत हो गई जबकि 148 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी के सिन्हुआ के मुताबिक, ये विस्फोट दियाला प्रांत की राजधानी बाकुबा और बगदाद में अलग-अलग स्थानों पर हुए। बाकुबा के मेयर अब्दुल्ला हयाली ने बताया कि शहर की सारोया मस्जिद के निकट दो विस्फोट उस वक्त हुए जब जुमे की नमाज के बाद सुन्नी समुदाय के लोग मस्जिद से बाहर आ रहे थे।
इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई जबकि 56 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक सूत्र ने जानकारी दी कि शुक्रवार शाम बगदाद में हुए तीन अलग-अलग विस्फोटों में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हो गए। पहला विस्फोट पश्चिमी बगदाद के अमरिया जिले में हुआ जहां हमले में 19 लोग मारे गए तथा 32 घायल हो गए। दूसरा विस्फोट दक्षिण बगदाद के डोरा जिले में हुआ जहां दो लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए।
इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 लोगों की मौत, 148 घायल
तीसरा, विस्फोट पश्चिमी बगदाद के गजलिया में हुआ जहां एक की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। इस बीच, फलुजा शहर में एक कॉफी शॉप पर धमाका हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के सूत्र ने जानकारी दी कि एक अन्य विस्फोट बगदाद से 30 किलोमीटर दूर स्थित मदैन शहर में एक स्थानीय अधिकारी के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ।

No comments:

Post a Comment