ये तस्वीरें हैं मुंबई में लगे रैंबो सर्कस
की। सर्कस इंडस्ट्री देश में भारी संकट से जूझ रही है और अब इसका अस्तित्व
बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है। 1990 के दशक में देश में तकरीबन 300 सर्कस
ग्रुप थे लेकिन अब इनकी संख्या घटकर महज 30 रह गई है। बढ़ते खर्च का बोझ
सर्कस सह नहीं पा रहा। ऊपर से कोर्ट के आदेशों के चलते जानवरों को इनसे दूर
किए जाने से इनका आकर्षण और घट गया है। (एपी)
No comments:
Post a Comment