स्पॉट फिक्सिंग में फंसे क्रिकेटर
श्रीशांत के वकील दीपक प्रकाश का कहना है कि उनका मुवक्किल निर्दोष है।
उसके खिलाफ साजिश की गई है, जिसकी जांच होनी चाहिए। उनके मुताबिक श्रीशांत
को जमानत दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
दीपक
प्रकाश के मुताबिक दिल्ली पुलिस के पास श्रीशांत के खिलाफ कोई सबूत नहीं
है। दिल्ली पुलिस बार-बार श्रीशांत के कमर में तौलिया लटके होने को सबूत के
तौर पर पेश कर रही है जबकि श्रीशांत तकरीबन हर मैच में कभी तौलिया लगाकर
तो कभी बिना तौलिया के गेंदबाजी करते हैं। ये उनकी बदकिस्मती है कि इसे
उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।
दीपक
प्रकाश ने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास श्रीशांत के खिलाफ कोई भी दस्तावेजी
सबूत नहीं है। वकील के मुताबिक उन्होंने खुद श्रीशांत से बात की। उसका
कहना है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। श्रीशांत ने पैसे लिए हैं
इसका भी कोई सबूत नहीं है।
वहीं
इस मामले में दिल्ली की लोधी कॉलोनी में सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ
की जा रही है। पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने भी लोधी कॉलोनी में स्पेशल सेल
के ऑफिस में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक
अंकित और श्रीशांत ने अपना गुनाह पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। पुलिस ने
तीनों खिलाड़ियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की थी।
No comments:
Post a Comment