Friday, May 17, 2013

क्रिकेटरों की अय्याशी के लिए कॉलगर्ल्स भी हुईं सप्लाई!

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्पॉट फिक्सिंग में न केवल पैसे बल्कि गिरफ्तार खिलाड़ियों को लड़कियां भी सप्लाईं की गईं। सट्टेबाजों के फोन कॉल डीटेल्स से पता चला है कि खिलाड़ियों को न सिर्फ अच्छे खासे पैसे दिए गए बल्कि उनकी अय्याशी के लिए लड़कियों का इंतजाम किया गया।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सट्टेबाज मनन और चांद ने श्रीशांत और अजीत चंदीला के लिए तीन अलग-अलग मौकों पर लड़कियों की सप्लाई की। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सट्टेबाज के कॉल रिकॉर्ड से लड़कियों के लाए जाने और फिर उसे खिलाड़ियों तक पहुंचाने के कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो इस बात को पुख्ता करते हैं।
क्रिकेटरों की अय्याशी के लिए कॉलगर्ल्स भी हुईं सप्लाई!
राजस्थान रॉयल्स के तीसरे खिलाड़ी ने भी एस्कॉर्ट सर्विस की सेवा ली है। हालांकि इस खिलाड़ी के स्पॉट फिक्सिंग में सीधे तौर शामिल होने के सबूत नहीं है। जीजू जिसे श्रीशांत का दोस्त बताया जा रहा है उसे भी लड़कियों की एस्कॉर्ट सेवा दी गई।
गुरूवार को मुंबई के खार इलाके से जब श्रीशांत और जीजू को गिरफ्तार किया गया उस वक्त भी उनके साथ लड़कियां मौजूद थीं। हम आपको बता दें कि इस मामले के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से जुड़ रहे हैं। ऐसे में अब इस स्पॉट फिक्सिंग की जांच NIA और ED भी करेंगी।

No comments:

Post a Comment