Monday, May 20, 2013

BJP संसदीय दल की बैठक आज, मोदी भी होंगे शामिल

आज दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बैठक बीजेपी कार्यालय में होगी। मोदी के शामिल होने के मद्देनजर सभी की निगाहें इस बैठक पर है। मोदी पहले ऐसे सीएम हैं जिन्हें हाईकमान ने संसदीय दल में जगह दी है।
ये बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। उन्होंने राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की कमान मोदी के बेहद करीबी अमित शाह को सौंपी है। इसमें यूपी में पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हो सकती है।
BJP संसदीय दल की बैठक आज, मोदी भी होंगे शामिल
इस पार्टी पर सबकी निगाहें हैं क्योंकि इसमें नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। मोदी को राजनाथ ने अपनी नई टीम में जगह दी थी। इसे मोदी के दिल्ली कूच और राष्ट्रीय राजनीति में उनके आगाज के रूप में देखा गया। संसदीय बोर्ड में मोदी को जगह देने का मतलब साफ है कि बीजेपी मोदी की लोकप्रियता के दम पर लोकसभा चुनाव में यूपीए को पछाड़ने का मंसूबा बांध रही है।
इस बैठक में राम जेठमलानी के भविष्य पर भी फैसला लिया जा सकता है। जेठमलानी बीजेपी के खिलाफ खुलकर बगावत कर चुके हैं और पार्टी से निलंबन झेल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment