आईपीएल फिक्सिंग मामले में श्रीशांत के
लैपटॉप से कुछ नए खुलासे हुए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के
मुताबिक श्रीशांत हिंदी और मलयालम फिल्मों में पैसे लगाना चाहते थे। वो खुद
इन फिल्मों में एक्टिंग भी करना चाहते थे। यही वजह है कि वो कास्टिंग
डायरेक्टर और हिरोइनों के संपर्क में थे।
श्रीशांत
मलयालम फिल्मों के एक निर्देशक से बातचीत कर रहे थे। उनके लैपटॉप की जांच
से ये भी साफ हुआ है कि वो ई-मेल के जरिए 2 बड़े प्रोडक्शन हाउस और बॉलीवुड
सितारों से संपर्क कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक श्रीशांत एक मल्टी
स्टारर फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते थे, और उन्हें एक्टिंग का भी शौक था।
इसके लिए वो पैसे जमा करना चाहते थे।
कल
मुंबई के सोफीटेल होटल से जब्त सीसीटीवी तस्वीरों में श्रीशांत 17 लोगों
के साथ दिख रहे हैं। इनमें से ज्यादा महिलाएं थीं। कुछ महिलाएं श्रीशांत के
कमरे में तीन घंटे से ज्यादा देर तक रुकी रहीं। श्रीशांत और सट्टेबाज जीजू
के साथ 3 लड़कियां सीसीटीवी फुटेज में दिख रही हैं।
No comments:
Post a Comment