स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में फंसे
क्रिकेटर एस श्रीशांत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण समेत 11 सट्टेबाजों को
पुलिस आज दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के पास तीनों
खिलाड़ियों के पास ऑडियो और वीडियो जैसे पुख्ता सबूत हैं। पुलिस आज
श्रीशांत और उसके साथियों की रिमांड मांग सकती है।
कानून
के जानकारों के मुताबिक स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 420 के साथ 120बी के
तहत मामला दर्ज किया है। इससे साफ है कि यह एक पूरी साजिश थी और इसमें कई
और लोग जुड़े हुए हैं। लिहाजा पुलिस अदालत से आरोपियों का रिमांड हासिल कर
पूरी साजिश में शामिल लोगों के नाम का पता करेगी। षडयंत्र में कई अन्य
खिलाड़ियों के नाम आने की आशंका जताई जा रही है।
15
मई की रात राजस्थान रॉयल्स के तीनों खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल
सेल ने एक ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया था। दिल्ली लाने के बाद तीनों
खिलाड़ियों से कई घंटों की पूछताछ की गई। पुलिस के सामने तीनों खिलाड़ियों
ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस इन तीनों खिलाड़ियों के खिलाफ ठोस
सबूत भी इकट्ठा कर चुकी है।
No comments:
Post a Comment