Saturday, April 20, 2013

दुनिया के सबसे बुजुर्ग किमूरा वैज्ञानिकों के बीच बने कौतूहल

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 116 साल के जापान के जीरोमोन किमूरा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच कौतूहल का एक विषय बन गए हैं। विशेषज्ञ उस राज का पता लगाने को आतुर हैं जिसकी वजह से किमूरा 116 साल की उम्र में भी स्वस्थ हैं।
किमूरा का जन्म 1897 को हुआ था। किमूरा ने कल अपना 116वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान न केवल उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने एक नया कीर्तिमान बनाने पर उन्हें मुबारकबाद दी बल्कि उनके गृहराज्य क्योतांगो के मेयर भी दुनिया के इस सबसे बुर्जुगवार व्यक्ति से मुलाकात करने आए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में किमूरा के इतने लंबे स्वस्थ जीवन के रहस्य का खुलासा करते हुए बताया गया कि किमूरा का मूलमंत्र है कम खाओ लंबा जिओ। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वह धूम्रपान नहीं करते हैं और खाते समय लगभग 80 प्रतिशत पेट भरने के बाद वह खाना छोड़ देते है। किमूरा औसत मात्रा में ही शराब का सेवन करते हैं।
दुनिया के सबसे बुजुर्ग किमूरा वैज्ञानिकों के बीच बने कौतूहल

No comments:

Post a Comment