Tuesday, March 19, 2013

सरकार के पास पूर्ण बहुमत, कोई खतरा नहीं: चिदंबरम

श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के मुद्दे पर डीएमके के केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने के बावजूद देश के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि सरकार पूरी तरह से स्थिर है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। उसके पास सदन में पर्याप्त संख्या है।
चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने इस मामले में बीती रात प्रधानमंत्री और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से बातचीत की थी। प्रस्ताव को लेकर सोनिया गांधी ने आज बयान दिया है। डीएमके के प्रस्ताव पर सरकार विचार करेगी। इस मामले में सरकार विपक्षी दलों से भी बात करेगी।
चिदंबरम ने जोर देकर कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार के पास सदन में पर्याप्त संख्या है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

No comments:

Post a Comment