मोबाइल के बाजार में नोकिया पिछड़ती जा रही
है। नोकिया को पीछे छोड़ते हुए सैमसंग इस साल का टॉप मोबाइल ब्रांड बन गया
है। एक सर्वे के मुताबिक 14 साल में पहली बार नोकिया पहले पायदान से नीचे
खिसकी है।
इस
साल दुनियाभर के मोबाइल बाजार में सैमसंग का हिस्सा 29 फीसदी रहने का
अनुमान है जबकि पिछले साल ये 24 फीसदी था। वहीं, दूसरी ओर नोकिया का हिस्सा
30 फीसदी से घटकर 24 फीसदी हो गया है।
इसी सर्वे में कहा गया है कि सैमसंग ने स्मार्टफोन बाजार में एप्पल पर और
बढ़त बना ली है। दुनियाभर के स्मार्टफोन बाजार में जहां सैमसंग का हिस्सा एक
साल में 20 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया है। वहीं, एप्पल के हिस्से में
सिर्फ 1 फीसदी की बढ़त आई है और ये 19 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गया है।
No comments:
Post a Comment