Tuesday, May 28, 2013

राहुल गांधी नहीं दे सके सूखाग्रस्त किसानों को जवाब!

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सूखे की मार से बेहाल हो रहे महाराष्ट्र की एक तहसील का दौरा किया। लोगों की उम्मीद थी कि राहुल के दौरा उनकी समस्या को दूर करने में मदद करेगा। कम से कम वे राहत इंतजाम के लिए मुख्यमंत्री को सख्त निर्देश देंगे। लेकिन राहुल ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। किसानों के पास सवाल थे, लेकिन राहुल के पास जवाब नहीं था। जाहिर है, लोग इस दौरे के बाद काफी नाउम्मीद नजर आए।
40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहे सूखे की मार से झुलस रहे महाराष्ट्र का हाल जानने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को औरंगाबाद की फुलंब्री तहसील में थे। इस दौरान सुरक्षा का जबरदस्त इंतजाम था, लेकिन अपने जाने-पहचाने अंदाज में राहुल बैरीकेडिंग लांघते हुए लोगों के बीच पहुंचे। राहुल की इस तेजी का साथ देना मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के लिए काफी मुश्किल हो रहा था। परेशानी उन्हें लोगों की तकलीफ से भरे उन बयानों से भी थी, जो सीधे उनकी सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे थे।
राहुल गांधी नहीं दे सके सूखाग्रस्त किसानों को जवाब!
एक किसान ने बताया कि फुलंब्री में पानी की समस्या है, ये समस्या मैंने राहुल गांधी को बताई, इस तहसील को वाकूड तालाब से पानी मिलता है, जो सूखा पड़ा है। इस तहसील को अब 56 टैंकर्स के जरीए पानी पहुंचाया जा रहा है।
राहुल के पास लोगों की परेशानी का कोई जवाब नहीं था। महाराष्ट्र में कांग्रेस की ही सरकार है, लिहाजा विपक्ष को भी नहीं कोसा जा सकता था। उन्होंने मजबूर निगाहों से मुख्यमंत्री की ओर देखा। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के पास जवाब के नाम पर 16 करोड़ रुपयों का एक आंकड़ा था जो उनके मुताबिक तहसील में पानी की समस्या के लिए दे दिया गया है। जाहिर है, कांग्रेस की शक्ति नंबर दो से मुलाकात लोगों को संतोष नहीं दे सकी।
किसानों से राहुल को बताया कि सूखे में सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। किसानों ने बिजली का इस्तेमाल नहीं किया है। इसके बावजूद बिजली के बिल भेजे गए। साथ ही साथ शिक्षा का स्तर और ऊंचा करने के लिए कोशिश की जानी चाहिए।
बहरहाल, राहुल फुलंब्री तहसील के अलावा कहीं नहीं गए। वहां उन्होंने मनरेगा समेत विकास के कुछ दूसरे कामों का जायजा लिया। लेकिन लोगों को समझ में नहीं आया कि जब दहकते महाराष्ट्र में राहत की बारिश होनी चाहिए, तो सवालों के साथ पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा क्या हासिल कर पाएगा।

Sunday, May 26, 2013

PSO ने की अंत तक की लड़ाई, अंतिम गोली खुद को मारी

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल के पीएसओ आखिरी वक्त तक लड़ते रहे। जब उनके पास अंतिम गोली बची थी, तो उन्होंने शुक्ल से कहा-आखिरी गोली बची है। अब आपकी सुरक्षा नहीं कर सकता इसलिए माफ कीजिए। और खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
PSO ने की अंत तक की लड़ाई, अंतिम गोली खुद को मारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल के ड्राइवर ने भी ऐसा ही किया। अखबार दैनिक भाष्कर ने ये दावा किया है। पटेल के ड्राइवर ने भी अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी।

दिल्ली पुलिस के निशाने पर है एक और IPL टीम, 4 खिलाड़ी

आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग पर एक तरफ जहां बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के इस्तीफे को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं, आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस अगले 24 घंटे में बड़ा खुलासा करने वाली है। ये दावा खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने किया है। हमारे खास कार्यक्रम तीखी बात में नीरज कुमार ने कहा है कि आईपीएल की एक और टीम और चार खिलाड़ी दिल्ली पुलिस के निशाने पर हैं। सही वक्त आने पर उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस जिस विश्वास से बोल रही है, उससे साफ हो रहा है कि दिल्ली पुलिस के पास चार बड़े खिलाड़ियों के पास सबूत है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस को फिलहाल ओर सबूतों की तलाश है जैसे ही यह सबूत दिल्ली पुलिस के हाथ लगेंगे। दिल्ली पुलिस चारों खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लेगी।
दिल्ली पुलिस के निशाने पर है एक और IPL टीम, 4 खिलाड़ी

सुकमा में नक्सलियों का कहर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी गई है। इस हमले में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल का अपहरण कर लिया है।
नक्सलियों का हमला