Sunday, March 31, 2013

मोना ने कहा, एमएमएस में दिखने वाली लड़की मैं नहीं

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह ने मुंबई पुलिस की साइबर सेल में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मोना का आरोप है कि किसी ने एक अश्लील एमएमएस को सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किया है और दावा किया है कि ये वीडियो मोना सिंह का है। मोना सिंह ने ये सफाई भी दी है कि ये वीडियो उनका नहीं है।
जिस एमएमएस को मोना का बताया जा रहा है उसी को लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि वो उस कंप्यूटर का आईपी एड्रेस पाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे ये वीडियो अपलोड किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक ये काम अभिनेत्री के किसी करीबी का हो सकता है। मोना सिंह ने कहा है कि मुझे इस एमएमएस के बारे में सब पता है, इस समय मैं यही कह सकती हूं कि यह वीडियो झूठा है। इसमें दिखाई देने वाली लड़की मैं न

63 करोड़ डॉलर की मालकिन मैडोना का भाई सड़क पर

अपने जुदा अंदाज और बेमिसाल डांसिंग स्टाइल के दम पर 63 करोड़ डालर की मालकिन बनी पॉपस्टार मैडोना का बड़ा भाई सड़कों पर गुजारा कर रहा है। 54 साल की मैडोना भले ही अकूत धन की मालकिन हों लेकिन उनके छह भाई बहनों में से एक एंथनी सिसोन ने मिशिगन के ट्रैवर्स शहर में एक पुल के नीचे अपना घर बना रखा है। वह पिछले तीन साल से ऐसे ही जिंदगी गुजार रहा है।
खबरों के मुताबिक 56 वर्षीय एंथनी ने बताया है कि मैडोना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह जिंदा है या मर गया। एंथनी ने कहा कि मैडोना अपनी ही दुनिया में रहती है। उसने कभी भी मेरे बारे में नहीं सोचा और मैंने भी कभी उसके बारे में नहीं सोचा। दरअसल हमने कभी एक दूसरे को पसंद नहीं किया।
गौरतलब है कि मैडोना के पिता की पहली शादी से छह संताने थीं जिसमें एंथनी और मैडोना भी है। मैडोना के पिता ने दूसरी शादी घर की देखभाल करने वाली महिला से कर ली थी जिसके बाद पिता पुत्री के रिश्तों में काफी खटास आ गई थी। मैडोना 70 के दशक में अपने घर से न्यूयार्क भाग गई थीं जहां उन्होंने अपना कैरियर बनाया।

बेनी प्रसाद वर्मा हैं नशेड़ी और तस्कर: शिवपाल यादव

केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा और समाजवादी (एसपी) के नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग चरम की ओर बढ़ने लगी है। एसपी नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने रविवार को बेनी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह नशेड़ी हैं और नशीले पदार्थो की तस्करी भी करते हैं।
वाराणसी में विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे शिवपाल ने कहा कि बेनी सिगरेट में गांजा, चरस और स्मैक मिलाकर पीते हैं, हर वक्त बेनी नशे में रहते हैं। शिवपाल इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि बेनी पुराने नशेड़ी हैं। भांग, गांजा और हेरोइन पीते और खाते हैं। 
शिवपाल यादव ने कहा कि बेनी हेरोइन और चरस के तस्कर भी हैं। वह देश के बाहर नशीले पदार्थो की तस्करी भी करते हैं। केंद्र सरकार नशेड़ी के बहकावे में है। गौरतलब है कि बेनी प्रसाद वर्मा पिछले कुछ समय से लगातार एसपी और मुलायम सिंह यादव पर हमले कर रहे हैं।

दिल्ली: लिफ्ट के बहाने सरिता विहार में महिला से गैंगरेप

राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने से तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि वो गुड़गांव के एक मॉल में काम करती है। काम खत्म होने के बाद रात में वो अपनी बहन के साथ मॉल के बाहर ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी एक कार सवार ने उसे लिफ्ट दी। कार सवार ने रास्ते में महिला की बहन को नीचे उतार दिया और महिला के साथ रेप किया। बाद में उसके दो और दोस्तों ने भी महिला के साथ रेप किया। पुलिस ने पहले तो इस मामले में अपहरण का केस दर्ज किया था लेकिन मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।