Friday, June 2, 2017

जिन्दगी एक फलसफा

मोर को ब्रह्मचारी बताने वाले जज ने कहा, विज्ञान से ऊपर है पुराण

मोर को ब्रह्मचारी बताने के एक दिन बाद राजस्‍थान हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज महेश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को कहा कि पौराणिक कथाएं विज्ञान से ऊपर होती हैं. उन्‍होंने CNN-News18 को इंटरव्‍यू में कहा, 'आप किसी भी वैज्ञानिक या पशुपालन से जुड़े लोगों से पूछ सकते हैं. सबसे महत्‍वपूर्ण बात है कि मोर के ब्रह्मचारी होने की बात हमारी पवित्र किताबों में भी लिखी है.'

बता दें कि शर्मा ने बुधवार को कहा था कि मोर ब्रह्मचारी होता है और वह मोरनी से शारीरिक संबंध नहीं बनाता है. मोरनी उसके आंसू पीकर ही गर्भवती बन जाती है.

रिटायर्ड जज से जब उनके फैसले के वैज्ञानिक आधार के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बताया, 'यह ब्रह्म पुराण में लिखा है जो कि हजारों साल पुराना है.' CNN-News18 के पत्रकार ने जब उनसे कहा कि पुराण तो पौराणिक कथाओं का हिस्‍सा है और ये वैज्ञानिक पत्रिका नहीं है तो शर्मा ने जवाब दिया, 'विज्ञान का स्‍थान पौराणिक कथाओं के नीचे आता है.'

उन्‍होंने अपने 139 पन्‍नों के फैसले को पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि उनके फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है. हालांकि उन्‍होंने तुरंत ही जोड़ा कि गाय को राष्‍ट्रीय पशु बनाना केवल एक सुझाव है और केंद्र सरकार इसके लिए बाध्‍य नहीं है.

गाय को राष्‍ट्रीय पशु बनाए जाने के सुझाव के पीछे के तर्क पर जस्टिस शर्मा ने कहा, 'गाय के दूध के काफी फायदे हैं. यदि हमें दूध नहीं मिलेगा तो कैसे जीएंगे? और दूसरे देश हमारे दूध, मावा और दूध से बनी मिठाइयों जैसे खीर की संस्‍कृति के बारे में क्‍या जानते हैं?'

उन्‍होंने कहा कि गाय का दूध मंदिरों में अभिषेक के काम भी आता है. शर्मा ने कहा, 'हजारों लीटर दूध केवल देवताओं की पूजा में जाता है. हम लोगों को ऐसा करने से रोक नहीं सकते. इसलिए उन्‍हें रोकने के बजाय हमें ज्‍यादा दूध का उत्‍पादन करना चाहिए. हम उनकी भावनाओं को कैसे चोट पहुंचा सकते हैं? और अभिषेक क्‍यों नहीं होना चाहिए?'

वो सितारे जिन्होंने फेल होकर पाया दुनिया का सबसे ऊंचा मुकाम

 सितारे जिन्होंने फेल होकर पाया दुनिया का सबसे ऊंचा मुकाम

वो सितारे जिन्होंने फेल होकर पाया दुनिया का सबसे ऊंचा मुकाम
कम नंबरों के चलते निराश होने वाले छात्रों को दुनिया में देखना चाहिए कि हर क्षेत्र में ऐसे कितने ही सितारे हैं, जो कभी न कभी फेल हुए. लेकिन आज आस्मां के फलक पर चमक रहे हैं. पढ़िए ऐसी शख्सियतों के बारे में, जो फेल होकर भी अपने-अपने क्षेत्र के बादशाह हैं.
पूरे देश में अलग-अलग बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिज़ल्ट जारी हो रहे हैं. कई स्टूडेंट्स के चेहरे अच्छे नंबरों की बदौलत खुशी से खिलखिला रहे हैं, तो कई अपनी नाकामयाबी से निराश हैं. 2012 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर घंटे एक छात्र आत्महत्या करता है.

सालभर में भारत में 8640 से ज्यादा छात्र अपनी जान गंवाते हैं. कम नंबरों के चलते निराश होने वाले छात्रों को देखना चाहिए कि दुनिया में हर क्षेत्र में ऐसे कितने ही सितारे हैं, जो कभी न कभी फेल हुए. लेकिन आज आस्मां के फलक पर चमक रहे हैं. पढ़िए ऐसी ही दुनिया की उन महान शख्सियतों के बारे में, जो फेल होकर भी अपने-अपने क्षेत्र के बादशाह हैं.



1. अल्बर्ट आइंस्टाइन

महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन को आज दुनिया में बुद्धिमानी के मानक के तौर पर देखा जाता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 4 साल की उम्र तक वो बोल नहीं और 7 साल की उम्र तक पढ़ नहीं सकते थे. उनके माता-पिता और टीचर्स सोचते थे कि वो गैर सामाजिक और देर से समझने वाले हैं. इसके चलते उन्हें ज़्यूरिच पॉलिटेक्निक स्कूल में एडमिशन देने से इंकार कर दिया गया था. लेकिन अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता के बूते वो मॉर्डन फिज़िक्स का सबसे बड़ा चेहरे बनकर उभरे. उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.



2. वॉल्ट डिज़्नी
महान अमेरिकी उद्योगपति, एनिमेटर, वॉयस एक्टर और फिल्म निर्माता वॉल्ट डिज़्नी चाहें कितने सफल हों लेकिन उन्हें भी जिंदगी में असफलता का सामना करना पड़ा था. जब वो एक न्यूज़पेपर के एडिटर थे तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था. उन पर आरोप लगाया गया कि उनके पास कोई नए आइडिया और इमेजिनेशन नहीं है. इसके बाद उन्होंने अपना व्यापार शुरू किया लेकिन वो दिवालिया हो गए. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वो कर दिखाया जो किसी के लिए सपने से कम नहीं है.



3. थॉमस एडिसन
दुनिया को रोशनी से जगमगाने वाले एडिसन को स्कूल से इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि वो कुछ भी नहीं समझ पाते थे. इसके बाद उन्हें दो नौकरियों से भी निकाला गया. बल्ब बनाने के लिए उन्होंने हज़ारों बार प्रयास किए. लेकिन जब वो सफ़ल हुए तो उन्होंने कहा कि वो असफल नहीं हुए थे बल्कि उन्होंने 10 हज़ार उन तरीकों को खोजा जिससे बल्ब नहीं बनाया जा सकता है.



4. विंस्टन चर्चिल
नोबेल पुरस्कार विजेता विंस्टन चर्चिल दो बार यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री रहे थे. एक बार स्कूल में वो 6वीं क्लास में फेल हुए थे. 62 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने से पहले वो कभी कोई चुनाव नहीं जीत सके थे. इतनी असफलता के बाद भी वो निराश नहीं हुए बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया.



5. स्टीवन स्पीलबर्ग
अमेरिकी डायरेक्टर, निर्माता और स्क्रीन राइटर स्टीवन स्पीलबर्ग किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है. उन्होंने ज़ुरासिक पार्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वॉर ऑफ़ द वर्ल्ड्स जैसी महान फ़िल्मों का निर्देशन उन्होंने किया है. इस मुकाम पर पहुंचने से पहले वो तीन बार सदर्न कैलिफोर्निया स्कूल ऑफ थिएटर, फ़िल्म और टेलीविज़न से रिजेक्ट हुए थे. इसके बाद उन्होंने किसी छोटे कॉलेज में एडमिशन ले लिया. उसे भी बीच में छोड़कर वो अपने प्रोजेक्ट में जुट गए थे. 35 साल बाद वो वापस अपने स्कूल पहुंचे और साल 2002 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की.

एक कैमरे ने बनाया अरबपति

शटरस्टॉक से पहले उन्होंने दस कंपनियां खोलीं लेकिन वो हर बार नाकाम रहे. उन्होंने कहा, "मैं कई बार असफल हो चुका था और एक बार फिर नाकाम होने को तैयार था."अक्तूबर 2012 में स्टॉक मार्केट में सफल पदार्पण करने वाली इस कंपनी के पास अब 2.8 करोड़ से ज़्यादा फ़ोटो, वीडियो और इलस्ट्रेशंस शामिल हैं.
ओरिंगर के पास कंपनी के 55 फ़ीसदी से अधिक शेयर हैं और वो न्यूयॉर्क की सिलिकॉन ऐली के पहले अरबपति हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.05 अरब डॉलर है.

फ़ोटोग्राफ़ी


39 साल के ओरिंगर ने फ़ोटोग्राफ़ी व्यवसाय को लक्ष्य बनाकर इस कंपनी को शुरू नहीं किया था. दरअसल वो 2003 में एक ऐसे सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे थे जो इंटरनेट ब्राउज़ करते समय अनचाही विंडो को खुलने से रोकता है.
उन्होंने कहा, "मैं उस समय एक सॉफ्टवेयर बना रहा था और कोशिश में लगा था कि लोग अपने सब्स्क्रिप्शन का नवीकरण करें. मुझे सामान्य चीज़ों की तस्वीरें चाहिए थीं लेकिन इन्हें हासिल कर पाना आसान नहीं था."
उस समय गिनी चुनी कंपनियां ही थीं जिन्हें स्थानों और चीज़ों की जेनेरिक तस्वीरें बनाने में महारत हासिल थी.

इनमें से गैटी इमेजेज़ जैसी कंपनियां न्यूज़ एजेंसियों को ध्यान में रखकर बनाई गई थीं. उनकी सर्विस महंगी थी और छोटी कंपनियों के लिए इतना ख़र्च उठाना आसान नहीं था.

कैमरा

ओरिंगर के पास कुछ ही हज़ार डॉलर थे और फ़ोटोग्राफ़ी का कोई अनुभव नहीं था. उन्होंने एक अच्छा कैमरा ख़रीदा और सामान्य चीज़ों की तस्वीरें खींचनी शुरू कर दी.
उन्होंने न्यूयॉर्क शहर की ख़ाक छानी और फिर दुनियाभर में घूमे. पर्यटक जहां कुछ अलग तरह की तस्वीरें खींचने में रहते, वहीं ओरिंगर मामूली और जेनेरिक माहौल को अपने कैमरे में क़ैद करते.
पहले साल उन्होंने 30,000 तस्वीरें खींची और उन्हें शटरस्टॉक की वेबसाइट पर डाल दिया. अपनी वेबसाइट के प्रचार के लिए उन्होंने गूगल एडवर्ड्स जैसे सस्ते माध्यमों का सहारा लिया.

ओरिंगर ने कहा, "टर्निंग प्वाइंट तब आया जब मैं मांग पूरी नहीं कर सका." ये सब कुछ उन्होंने मैनहट्टन स्थित अपने घर से किया.

सिलिकॉन वैली

उन्होंने कहा, "लोग सोचते थे कि मैंने सिलिकॉन वैली जाकर शुरुआत क्यों नहीं की. मैं सौभाग्यशाली था कि मुझे ये सब शुरू करने के लिए पैसा नहीं जुटाना पड़ा."
तकनीकी कंपनियों की तरह शटरस्टॉक को शुरू करने के लिए पूंजी की ज़रूरत नहीं पड़ी. ओरिंगर ने कुछ हज़ार ख़र्च करके एक कैमरा ख़रीदा और एक छोटा सा दफ़्तर किराए पर लिया.
शुरुआती में सब काम उन्होंने अकेले किया. वो ख़ुद ही तस्वीर खींचते थे और वेबसाइट डिज़ाइन करते थे. यहां तक कि फ़ोन कॉल का जवाब भी वही देते थे.

वो उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनते और कमियों को नोट करते. जब उन्हें अपने शुरुआती कर्मचारियों की भर्ती की तो वो फ़ोटोग्राफर नहीं बल्कि इंजीनियर थे.

फायदा

ओरिंगर ने कहा, "मैं इसे अपने तरीक़े से करना चाहता था." उनका लक्ष्य शुरू से ही लाभ कमाना था और इसी सोच का उन्हें फ़ायदा हुआ.
शटरस्टॉक 150 देशों में साढ़े सात लाख उपभोक्ताओं को सेवाएं देती है. बीते साल कंपनी ने 4.75 करोड़ डॉलर का मुनाफ़ा कमाया जो कि उससे पिछले साल की तुलना में 117 प्रतिशत अधिक था.
कंपनी का कहना है कि डिजिटल इमेजेज़ का मौजूदा बाज़ार चार अरब डॉलर का है और इसके साल 2016 में बढ़कर छह अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.
40,000 से ज़्यादा फ़ोटोग्राफर शटरस्टॉक पर अपनी तस्वीरें और वीडियो भेजते हैं. कंपनी का कहना है कि वो ऐसे फ़ोटोग्राफरों को 15 करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान कर चुकी है.

अरबपति बनने के बावजूद ओरिंगर बहुत विनम्र हैं और उन्होंने सफलता को सिर नहीं चढ़ने दिया है.
उन्हें एक ही चीज़ का शौक़ है और वो है हेलीकॉप्टर. उन्होंने हाल ही में पायलट का सर्टिफ़िकेट हासिल किया है और एक हेलिकॉप्टर भी ख़रीद लिया है.