Thursday, November 8, 2012

मोदी की चरण वंदना को तैयार अफसर का तबादला

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पैरों में गिरने वाले अफसर पर चुनाव आयोग की गाज गिरी है। उसका तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। महत्वपूर्ण बात ये है कि ये अफसर कोई और नहीं आयोग का ही डिप्टी सेक्रेटरी था।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी भरत वैष्णव की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वैष्णव मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पैरों में गिरते दिखाई पड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस तस्वीर के सामने आने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की।
सवाल था कि मोदी के प्रति खुलेआम भक्ति दिखाने वाला अफसर आखिर निष्पक्ष चुनाव को कैसे अंजाम तक पहुंचा पाएगा। आयोग ने शिकायत को गंभीर माना और भरत वैष्णव का तबादला कर दिया।

अजहरुद्दीन पर आजीवन बैन लगाना गलत: हाई कोर्ट

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने मैच फिक्सिंग की वजह से अजहर पर लगे प्रतिबंध पर आज फैसला सुना दिया है। हाई कोर्ट ने अजहर पर लगाए गए प्रतिबंध को गलत ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि अजहर पर ताउम्र प्रतिबंध लगाना गैरकानूनी है। गौरतलब है कि अजहर पर बीसीसीआई ने अजहर पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद अजहर ने आंध्र हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
हाई कोर्ट ने अजहर को मैच फिक्सिंग के मामले में बड़ी राहत देते हुए कहा कि क्रिकेट खेलने से आजीवन प्रतिबंध लगाना गलत था। बीसीसीआई ने मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद अजहरुद्दीन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। अजहर ने सिटी सिविल कोर्ट के फैसले के खिलाफ 27 अगस्त 2001 को आंध्र हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
v

Wednesday, November 7, 2012

IBN7 IBN7 पॉलिटिक्स केजरीवाल ने मांगा था चंदा, पर नहीं दिया : नारायणमूर्ति

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दूसरी बडी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक गतिविधियां संचालित करने के लिए चंदा देने की बात से इंकार किया है। मूर्ति ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल या आईएसी को कोई चंदा नहीं दिया है।
टाटा समाज कल्याण न्यास के राजनीतिक गतिविधियों के लिए केजरीवाल को दान देने से इंकार करने के एक दिन बाद मूर्ति ने कहा कि साल 2008 में वह केजरीवाल के गैर सरकारी संगठन पब्लिक काउज रिसर्च फाउंडेशन को सूचना का अधिकार के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पांच सालों तक 25 लाख रूपये हर साल देने पर सहमत हुए थे। उन्होंने टाटा समाज कल्याण न्यास को इतनी ही राशि इसके लिए देने को तैयार किया था।
मूर्ति के मुताबिक केजरीवाल ने सितंबर 2012 में वित्तीय मदद देने की गुजारिश की थी। उसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि केजरीवाल को राजनीतिक गतिविधियों के लिए वित्तीय मदद नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने साल 2008 में उनसे संपर्क कर आरटीआई के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों और आम लोगों को पुरस्कृत करने के लिए धनराशि देने का निवेदन किया था। 


केजरीवाल का वार, रविवार की रैली का हिसाब दे कांग्रेस

IAC के अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए रविवार को हुई रैली में खर्चे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित पूरा कांग्रेसी अमला मौजूद था। इस रैली में कांग्रेस ने एफडीआई की तरफदारी करते हुए इसके फायदे गिनाए थे।
रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने पूछा है कि कांग्रेस ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाने पर कितना खर्च किया।
उन्होंने ये भी पूछा कि क्या लोगों को रैली में शामिल होने के लिए पैसे दिए गए। केजरीवाल ने कहा कि अगर कांग्रेस इन सवालों का जवाब देती है तो ठीक है, नहीं तो आरटीआई का क्रेडिट लेना बंद करे। गौरतलब है कि इस रैली में कांग्रेस ने आरटीआई लागू करने का क्रेडिट भी खुद को दिया था।