Tuesday, October 22, 2019

अगले 10 दिन में SBI चलाएगा आपके बचत खाते पर कैंची, करोड़ों ग्राहकों को लगेगा झटका

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी को देखते हुए बैंक डिपोजिट और फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर ब्याज कम कर दिया है। अब 1 लाख रुपये तक के बैंक डिपोजिट पर 3.50 फीसदी की जगह 3.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। ये नई ब्याज दरें 1 नवंबर 2019 से लागू होंगी। 
एसबीआई बैंक ने बैंक डिपोजिट के अलावा टर्म डिपोजिट और बल्क डिपोजिट पर भी ब्याज दरें क्रमश: 10 बेसिस प्वाइंट और 30 बेसिस प्वाइंट घटा दी हैं। ये नई दर एक से दो साल तक के टर्म डिपोजिट पर लागू होंगी। ये नई दरें 10 अक्टूबर से लागू होंगी। 
एफडी पर ब्याज दरें घटाने के अलावा एसबीआई ने छठी बार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एमसीएलआर (MCLR) घटा दिया है। यानी, अब एसबीआई बैंक का होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि लोन लेना और सस्ता हो जाएगा। अब नई दरों के मुताबिक एमसीएलआर दर 10 अक्टूबर से 8.05 फीसदी होगी। एसबीआई ने ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। दिवाली से पहले ब्याज दरों में कटौती कर एसबीआई बैंक ने लाखों ग्राहकों को तोहफा दिया है। 
एसबीआई बैंक की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी हो गई है। ये नई दरें 10 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। एसबीआई बैंक ने ब्याज दरें आरबीआई (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  ने लोगों को दिवाली पर एक और तोहफा दिया था। आबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जिसके बाद रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटकर 5.15 फीसदी हो गई है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (RBI Monetary Policy Meeting) तीन दिन की बैठक की में 4 अक्टूबर रेपो रेट में कटौती की थी। 

SBI ने दिवाली से पहले लाखों ग्राहकों को दिया तोहफा, छठी बार घटाई होम लोन पर ब्याज दरें

Thursday, October 17, 2019

मां के जेवर गिरवी रख देश का नाम बढ़ाने थाईलैंड जाएगी बेटी

shabana volleyball player   photo by hindustan
रामनगर की अंतरराष्ट्रीय सिटिंग वॉलीबाल खिलाड़ी शबाना ने भले ही अपनी प्रतिभा से देश और दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार और खेल एसोसिएशन ने इस होनदार दिव्यांग खिलाड़ी की मदद से हाथ खड़े कर दिए हैं।  27 अक्तूबर से थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का खर्च उठाने के लिए मजबूरन शबाना मां के जेवर गिरवी रखने जा रही है। रामनगर के मोहल्ला ऊंटपड़ाव खताड़ी निवासी शबाना बाएं पैर से दिव्यांग है। मगर प्रतिभा के बूते वह विदेश तक उत्तराखंड का सीना चौड़ा कर चुकी है।
इंडियन पैरा वॉलीबाल एकेडमी से खेलने वाली शबाना ने 2016 में सिटिंग वॉलीबाल से खेल करियर शुरू किया। 2017, 2018 में उसने चेन्नई में उत्तराखंड की ओर से नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन पर उसे 2019 में मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। शबाना उत्तराखंड की एकमात्र खिलाड़ी है, जिसका चयन थाईलैंड के लिये हुआ। 
* 2016 में सिटिंग वॉलीबाल से खेल करियर शुरू किया।
* 2017, 018 में उसने नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
* 2019 में मलेशिया में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित।
19 साल पहले हादसे में हुई दिव्यांग
रामनगर। अंतरराष्ट्रीय सिटिंग वॉलीबाल खिलाड़ी शबाना को 19 साल पहले पैर खोना पड़ा। बताती हैं कि जब वह चार साल की थी, तो एक डंपर ने उसकी दोस्त इंदु को कुचल दिया। उसे बचाने की कोशिश में उसका बांया पैर घुटने से कट गया।
खेल के लिए पहले पढ़ाई अब नौकरी छोड़ी
पीएनजी पीजी कॉलेज से बीए पास शबाना ने बताया कि साल 2016 में उसने खेल के लिए पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करने के दौरान मलेशिया प्रतियोगिता में जाने के चलते उसे नौकरी छोड़नी पड़ी।
मलेशिया में मेरा बेहतर प्रदर्शन रहा। इस पर चयनकर्ताओं ने मुझे थाईलैंड के लिए चुना है। रुपये की कमी से परेशान हूं, इसलिए मां के जेवर गिरवी रखने का फैसला लिया है। (शबाना, अंतरराष्ट्रीय सिटिंग वॉलीबाल खिलाड़ी)
हां, रामनगर की शबाना एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। थाईलैंड जाने के लिए सरकार ने आश्वासन दिया है। खेल विभाग की  ओर से शबाना को हरसंभव मदद दी जाएगी। (अख्तर अली, जिला क्रीड़ा अधिकारी)

सीरियाई सेना ने कुर्दो के कब्जे वाले शहर में प्रवेश किया

सीरियाई सेना ने तुकीर् के समीप उत्तरी सीरिया में सांकेतिक रूप से महत्वपूर्ण कुर्दो के कब्जे वाले अयन अल-अरब शहर में प्रवेश किया। समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बुधवार को बताया, “सेना ने उत्तरी सीरिया के अलप्पो प्रांत के दूरदराज के पूवोर्त्तर क्षेत्र में अयन अल-अरब शहर(कोबाना) में प्रवेश किया, जिसका वहां के स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया।”
इस बीच लंदन स्थित वॉर मॉनिटर- सीरियन ऑबजवेर्टरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि अयन अल-अरब में सेना ने रूसी सेना के दल के साथ प्रवेश किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, “सीरिया सेना ने इस शहर में प्रवेश हाल ही में कुर्द बलों और सीरियाई सेना के बीच हुए समझौते के तहत किया है, जिसके तहत उत्तरी सीरिया में कुदोर्ं के कब्जे वाले क्षेत्र के विरुद्ध तुकीर् सेना की मौजूदा कार्रवाई से बचने के लिए कुर्द के कब्जे वाले क्षेत्र को सीरियाई सेना को देने को लेकर समझौता हुआ था।”

Wednesday, October 16, 2019

जम्मू-कश्मीरः फिर नजरबंद किए गए फारूक अब्दुल्ला, न्यायिक हिरासत में भेजी गई बेटी

फारूक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने और अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन कर रही सिविल सोसाइटी की महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बहन व बेटी समेत 13 महिलाएं शामिल थीं। बाद में पुलिस ने धारा 107 व 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया। वहीं फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है।
सिविल सोसाइटी की महिला सदस्य मंगलवार की सुबह लाल चौक से सटे प्रताप पार्क में एकत्रित हुईं और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले और जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित दो राज्यों में विभाजित किये जाने को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया मट्टू और उमर अब्दुल्ला की बहन सफिया समेत कई महिलाएं शामिल थीं। इन महिलाओं ने प्रताप पार्क से बाहर निकलने की कोशिश की उसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यहां पहली बार किसी प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए सीआरपीएफ की महिला बटालियन की तैनाती देखने को मिली।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया ने कहा कि हम कश्मीर की महिलाएं भारत सरकार अनुच्छेद 370 व 35ए को रद्द करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित राज्यों में विभाजित करने का विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सियासी बंदियों को रिहा किया जाए, घाटी में नागरिक स्वतंत्रता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को बहाल किया जाए,और ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों से सेना को हटाया जाए।