Wednesday, November 7, 2012

भारतीय सेना को चीनी सीमा पर दिखीं कईं उड़नतश्तरियां!

भारतीय सेना ने पिछले तीन महीनों में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से लगे इलाकों में सौ से ज्यादा यूएफओ देखे हैं। सेना,डीआरडीओ, एनटीआरओ और आइटीबीपी अभी तक इस उड़नतश्तरी की पहचान नहीं कर पाई है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि करगिल-लेह से लगे इलाके में तैनात 14 कॉर्प्स ने सेना मुख्यालय को इस संबंध में एक रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ठाकोंग में पांगोंग सो झील के निकट आईटीबीपी ने इन यूएफओ को देखा है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह तश्तरी चीन से आते हुए भारतीय सीमा में आने के बाद धीरे-धीरे आसमान की ओर जाकर तीन से पांच घंटे में गायब हो जाती है। हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि ये यूएफओ चीनी ड्रोन या उपग्रह नहीं है। उन्होंने कहा कि यूएफओ की पहचान के लिए एक खास तरह का रडार उपकरण का भी इस्तेमाल किया गया लेकिन कुछ नहीं पता चल पाया।

बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीता

अमेरिकी राष्ट्रपति के रेस में बराक ओबामा ने एक बार फिर बाजी मार लिया है। ओबामा ने मिट रॉमनी को व्हाइट हाउस की रेस में हरा दिया है। सीएनएन के मुताबिक ओबामा को 303 वोट और मिट रॉमनी को 206 वोट मिले हैं। अमेरिका में ओबामा की जीत पर जश्म का माहौल है। गौरतलब है कि जैसे ही ओहायो के नतीजे ओबामा के पक्ष में आए वैसे ही उनके जीत की घोषणा कर दी गई है।
जीत के बाद ओबाम ने ट्वीट किया है कि और चार साल के लिए उनको राष्ट्रपति की कुर्सी मिल गई है। ये हम सभी की जीत है। इससे पहले जब वोटों की गिनती शुरु हुई थी तब रॉमनी आगे थे। बेहद शुरुआती रुझानों में 3 के मुकाबले 33 इलेक्टोरल वोट से रॉमनी आगे थे। लेकिन कुछ ही देर के बाद पासा पलटा और ओबामा आगे हो गए।
सीएनएन के अनुमान के मुताबिक मैसचुसैट्स, कोलंबिया, इलियंस, मैरी लैंड ओबामा के खाते में जाते दिख रहे हैं तो रोड आइलैंड पर भी ओबामा के ही जीत के आसार हैं। सीएनएन ने साफ कर दिया है कि अमेरिका का आगला राष्ट्रपति भी बराक ओबामा ही होंगे। रपब्लिकन मिट रॉमनी पीछे रह गए हैं।
बराक ओबामा अमेरिका के लगातार तीसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अपने पूर्ववर्तियों जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन के बाद राष्ट्रपति पद पर दोबारा कब्जा बनाए रखा है। ओबामा 2008 में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने वाले अफ्रीकी मूल के पहले व्यक्ति थे, और अब उन्होंने मिट रोमनी को पराजित कर व्हाइट हाउस पर दोबारा कब्जा कर लिया है।
उनके पूर्ववर्ती जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 2001 से 2008 तक राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। बिल क्लिंटन के नाम से मशहूर विलियम जे. क्लिंटन 1993 में राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे और वह 2001 तक इस पद पर बने रहे।
इनसे पहले जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश 1989-93 के दौरान एक कार्यकाल तक ही राष्ट्रपति रहे। उनके पूववर्ती रोनाल्ड रीगन 1981 में राष्ट्रपति का चुनाव जीते और उसके बाद उन्होंने 1989 तक अपना दूसरा कार्यकाल भी पूरा किया था।
इनसे पहले के तीनों राष्ट्रपति जेम्स कार्टर 1977-81,गेराल्ड आर. फोर्ड 1974-77 और रिचर्ड एम. निक्सन 1969-74 -एक कार्यकाल तक ही राष्ट्रपति रह पाए थे। नियम यह है कि कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति दो कार्यकाल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह पाता।

अरे! ट्रस्ट के नाम पर क्लब चलाते हैं बाबा रामदेव!

योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ और दिव्य योग मंदिर पर ट्रस्ट के नाम पर क्लब चलाने का आरोप लगाते हुए 12 करोड़ का सेवाकर लगाया है। ये टैक्स डीजीसीईआई यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस ने लगाया है।
डीजीसीईआई ने खुलासा किया है कि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता शुल्क और फार्मेसी से उन्हें 15-15 करोड़ का फायदा हुआ है। डीजीसीईआई ने इस सिलसिले में बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।


Tuesday, November 6, 2012

एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर कैसे ट्रांसफर करें बैलेंस

अगर कभी आपके दोस्‍त या फिर परिवार के किसी सदस्‍य के मोबाइल में अचानक बैलेंस खत्‍म हो जाए या फिर वे ऐसी जगह पर हो जहां मोबाइल रिर्चाज करना नामुमकिन हो तो आप क्‍या करेंगे। इसके लिए सबसे आसान तरीका है अपने मोबाइल से उनके मोबाइल में बैलेंस ट्रांसफर कर दें।
शायद काफी लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि लगभग सभी मोबाइल कंपनियों ने एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में बैलेंस ट्रांसफर करने की सुविधा दे रखी है। कुछ आसान सी स्‍टेप को फॉलो करके आप अपने मोबाइल का बैलेंस दूसरे मोबाइल नंबर में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठा कर 100 रुपए तक का बैलेंस ट्रांसफर किया जा सकता है। बशर्ते दोनों नंबरों का नेटर्वक एक ही हो।


*141# नंबर अपने एयरटेल मोबाइल फोन से डॉयल करें और सभी निर्देशों का पालन करें।


एयरसेल में आप 10 रुपए, 20 रुपए, 50 रुपए से लेकर 100 रुपए तक का एमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं। बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए अपने एयरसेल फोन से *122*666# डायल करें।


BSNL GIFT<एमाउंट> जिस मोबाइल नंबर पर भेजना है वो नंबर लिखें और 53733 पर भेज दें
उदाहरण: GIFT 50 और 9988776655 नंबर 53733 बीएसएनएल पर सेंट कर दें


आईडिया से आईडिया में बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए लिखें: SMS इसके बाद मोबाइल नंबर और एमाउंट और 55567 पर भेज दें।
उदाहरण: आपको 50 रुपए 9988776655 पर भेजने हैं तो लिखें SMS GIVE 9988776655 50 और 55567 पर भेज दें

रिलायंस
स्‍टेप1: *367*3# डॉयल करें
स्‍टेप2: इसके बाद *312*3# और मोबाइल नंबर डालें
स्‍टेप3:इसके बाद जितना एमाउंट आपको भेजना है उसे लिखें
स्‍टेप4: इसके बाद डिफॉल्‍ट पिन 1 लिख कर इंटर कर दें

यूनीनॉर से यूनीनॉर पर बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए *202*मोबाइल नंबर*एमाउंट# लिखकर सेंट करें।
उदाहरण: 9988776655 पर 20 रुपए बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए डायल करें *202*9988776655*20#

वोडाफोन से वोडाफोन में बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए लिखें *131*एमाउंट*मोबाइल नंबर#
उदाहरण: 50 रुपए 9988776655 नंबर पर भेजन हैं तो लिखेंगे *131*50*9988776655#