Wednesday, October 9, 2019

इसी साल फरवरी से सभी एंड्रॉयड फोन अनिवार्य रूप से एंड्रॉयड 10 पर रन करेंगे।

अगले साल फरवरी से सभी एंड्रॉयड फोन अनिवार्य रूप से एंड्रॉयड 10 पर रन करेंगे। सर्च इंजन गूगल सभी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स के लिए फरवरी से एंड्रॉयड 10 वाली डिवाइसेज को शिप करना अनिवार्य करने जा रहा है। 31 जनवरी, 2020 के बाद कंपनी एंड्रॉयड 9 पाई पर चलने वाली डिवाइसेज को अप्रूव करना बंद कर देगी।

जीएमए सूट पाने के लिए लेना होगा गूगल का अप्रूवल

मोबाइल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कम्युनिटी XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के दस्तावेज में कहा गया है कि गूगल मोबाइल सर्विसेज को फोन में पाने के लिए फोन मैन्युफैक्चरर्स को गूगल का अप्रूवल लेना होगा। इसके लिए एंड्रॉयड बिल्ड 31 जनवरी से पहले अप्रूव होना चाहिए।

पेरेंट कंट्राेल के साथ दिया जाएगा डिजिटल वेलबींग भी

रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल एंड्रॉयड को लेकर अप्रूवल में कुछ बदलाव कर रहा है। XDA डेवेलेपर्स के मुताबिक 3 सितंबर 2019 के बाद लॉन्च हुए Android 9 Pie और Android 10 पर चलने वाले स्मार्टफोन्स में पेरेंट कंट्रोल के साथ डिजिटल वेलबींग दिया जाएगा। मोबाइल मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनियां Google Digital Wellbeing ऐप को इनबिल्ट देने के लिए ऑप्ट कर सकती हैं।

Tuesday, October 8, 2019

मॉब लिंचिंग पर मोदी को पत्र लिखने वाले लोगों के समर्थन में उतरीं 185 हस्तियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र से जुड़ी हुईं 180 से अधिक हस्तियों ने इन आरोपों की निंदा कर उनका समर्थन किया है.न्यूजक्लिक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, लेखक नयनतारा सहगल, नृत्यांगना मल्लिका साराभाई, इतिहासकार रोमिला थापर, लेखक आनंद तेलतुम्बड़े, गायक टीएम  कृष्णा और कलाकार विवान सुंदरम शामिल हैं

Thursday, September 12, 2019

चालान के सारे रिकॉर्ड धराशायी, ड्राइवर को भरना पड़ा 2 लाख रुपये जुर्माना

नए मोटर व्हीकल एक्ट के चलते लोगों के भारी भरकम चालान काटे जा रहे हैं. ताजा मामले में एक ट्रक का 2 लाख रुपये का चालान काटा गया है. जिसने चालान के पिछले सारे रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. मामला दिल्ली का है जहां राम किशन नाम के ट्रक ड्राइवर को जुर्माने के तौर पर 2 लाख 5 सौ रुपये का चालान भरना पड़ा.


ट्रक का यह चालान बुधवार की रात को किया गया. बीती रात दिल्ली के मुकरबा चौक से भलस्वा की तरफ जाते समय हरियाणा नंबर के उस ट्रक का चालान दिल्ली पुलिस ने किया जिसमें रेत भरा हुआ था. इसके बाद ओवरलोडिंग के कारण ये चालान किया गया जिसे गुरुवार को रोहिणी कोर्ट में जमा किया गया. माना जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में यह अब तक का काटा गया सबसे बड़ा चालान है


ओवरलोडिंग के लिए जिस ट्रक का चालान हुआ है  उसका नंबर HR 69C7473 है. ट्रक के मालिक का कहना था कि उनकी गाड़ी की लोडिंग 25 टन पर पास है, उनकी गाड़ी में 43 टन रेत था. उनकी गाड़ी में 18 टन ज्यादा बताकर चालान किया गया. 


मोदी सरकार के 100 दिन


30 मई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद पहले 100 दिन के भीतर निवेशक 12.5 लाख करोड़ रुपये गंवा चुके हैं. सोमवार को बाज़ार बंद होने के वक्त बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड कंपनियों की बाज़ार पूंजी या उनका बाज़ार मूल्य 1,41,15,316.39 करोड़ रुपये था, जबकि मोदी सरकार के सत्ता संभालने से एक दिन पहले यह बाज़ार मूल्य 1,53,62,936.40 करोड़ रुपये था.