Thursday, September 12, 2019

चालान के सारे रिकॉर्ड धराशायी, ड्राइवर को भरना पड़ा 2 लाख रुपये जुर्माना

नए मोटर व्हीकल एक्ट के चलते लोगों के भारी भरकम चालान काटे जा रहे हैं. ताजा मामले में एक ट्रक का 2 लाख रुपये का चालान काटा गया है. जिसने चालान के पिछले सारे रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. मामला दिल्ली का है जहां राम किशन नाम के ट्रक ड्राइवर को जुर्माने के तौर पर 2 लाख 5 सौ रुपये का चालान भरना पड़ा.


ट्रक का यह चालान बुधवार की रात को किया गया. बीती रात दिल्ली के मुकरबा चौक से भलस्वा की तरफ जाते समय हरियाणा नंबर के उस ट्रक का चालान दिल्ली पुलिस ने किया जिसमें रेत भरा हुआ था. इसके बाद ओवरलोडिंग के कारण ये चालान किया गया जिसे गुरुवार को रोहिणी कोर्ट में जमा किया गया. माना जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में यह अब तक का काटा गया सबसे बड़ा चालान है


ओवरलोडिंग के लिए जिस ट्रक का चालान हुआ है  उसका नंबर HR 69C7473 है. ट्रक के मालिक का कहना था कि उनकी गाड़ी की लोडिंग 25 टन पर पास है, उनकी गाड़ी में 43 टन रेत था. उनकी गाड़ी में 18 टन ज्यादा बताकर चालान किया गया. 


मोदी सरकार के 100 दिन


30 मई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद पहले 100 दिन के भीतर निवेशक 12.5 लाख करोड़ रुपये गंवा चुके हैं. सोमवार को बाज़ार बंद होने के वक्त बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड कंपनियों की बाज़ार पूंजी या उनका बाज़ार मूल्य 1,41,15,316.39 करोड़ रुपये था, जबकि मोदी सरकार के सत्ता संभालने से एक दिन पहले यह बाज़ार मूल्य 1,53,62,936.40 करोड़ रुपये था.

Monday, February 19, 2018

३६०० करोड़ का एक और घोटाला

I saw this on the BBC and thought you should see it: पान पराग और रोटोमैक वाले विक्रम कोठारी कैसे फंस गए? - http://www.bbc.co.uk/

सीबीआई की टीम रविवार देर रात कानपुर पहुंची और शहर के जाने-माने उद्योगपति विक्रम कोठारी से पूछताछ की. ऐसी अफ़वाह फैली थी कि नीरव मोदी की तरह कोठारी भी कई बैंकों से लोन लेकर देश से भाग गए हैं.


विक्रम कोठारी के शहर में कई ठिकाने हैं. स्थानीय पुलिस की मदद से सीबीआई अफ़सर कोठारी के बंगले और दफ्तर पहुंचे. पूछताछ सोमवार दोपहर तक चलती रही.


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया, "सीबीआई टीम ने कानपुर पुलिस से कुछ पुलिस बल की मांग की थी. वो हमने उन्हें मुहैया करा दिया था."



जैसे ही ये अफ़वाह शहर में फैलने लगी तो विक्रम कोठारी ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया कि वो कानपुर में ही हैं और कहीं भागने वाले नहीं हैं.


उन्होंने कहा, "कानपुर में ही इज़्ज़त और नाम कमाया है. न मैं अपना शहर छोड़ूंगा न अपना देश. हाँ, बैंकों का मुझ पर लोन है. उसे पूरा चुकाऊंगा."


Saturday, July 22, 2017

चिकन लवर्स जरूर खाएं मुर्ग के तिनके, जानें क्या है इसकी पाक विधि

आज हम चिकन से बनने वाले एक स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस डिश का नाम है- मुर्ग के तिनके।
मुर्ग के तिनके
चिकन से बनी कोई भी डिश का नाम सुनकर चिकन लवर्स के मुंह में पानी आ जाता है। चिकन से बनने वाले कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों से ऐसे लोग खाने के अपने शौक पूरा करते रहते हैं। इसके अलावा वह चिकन से बनने वाली कई नई तरह की डिशेज की ताक में भी रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज हम चिकन से बनने वाले एक स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस डिश का नाम है- मुर्ग के तिनके। इसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि मुर्ग के तिनके को कैसे बनाएं-
मुर्ग के तिनके की सामग्री-
-दो बड़े चम्मच दही
-आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-दो चुटकी गरम मसाला
-नमक स्वादानुसार
-आधा छोटा चम्मच पुदीना पाउडर
-एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-डेढ़ छोटा चम्मच सरसों का तेल
-200 ग्राम बोनलैस चिकन
-एक बड़ा चम्मच तेल

सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमें दो बड़े चम्मच दही डाल दें। अब इसमें आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो चुटकी गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और आधा छोटा चम्मच पुदीना पाउडर भी डाल दें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और डेढ़ छोटा चम्मच सरसों का तेल डालें और सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। अब बने हुए मिश्रण में 200 ग्राम बोनलैस चिकन डाल दें और चिकन को पूरी तरह इसमें मिक्स कर लें। इसके बाद आप कुछ लकड़ी के सींक ले लें और उसमें चिकन के पीस को डाल दें। अब आप गैस पर एक पैन रख दें और पैन के गर्म हो जाने के बाद उसमें एक छोटा चम्मच तेल डालें। इसके बाद लकड़ी की सीकों को पैन में डालें और दोनों तरफ से लकड़ी में लगे मुर्ग के तिनके को अच्छे से पकाएं। अब आपके मुर्ग के तिनके तैयार हैं। इसे आप प्याज और हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं।